हरिद्वार में पुरुषों की फैशन शॉपिंग को मिला नया ठिकाना, बंगाली मोड़ पर ‘Everyday क्लॉथ शोरूम’ का भव्य शुभारंभ



हरिद्वार (कमल शर्मा)। हरिद्वार के बंगाली मोड़ पर पुरुषों के फैशन और लाइफस्टाइल को समर्पित ‘एवरीडे क्लॉथ शोरूम’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह शोरूम पूरी तरह पुरुष ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां एक ही छत के नीचे पोलो और एस्से ब्रांड की शर्ट, टी-शर्ट, जींस, लोअर, पैंट, परफ्यूम, पर्स सहित पुरुषों के फैशन एवं लाइफस्टाइल से जुड़े सभी उत्पाद आकर्षक रेंज और उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर शोरूम के संचालक श्री करन छाछर ने कहा, “हमारा उद्देश्य हरिद्वार के ग्राहकों को महानगरों जैसी गुणवत्ता, नवीनतम फैशन और भरोसेमंद ब्रांड एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

ग्राहकों की पसंद और बजट का विशेष ध्यान रखते हुए बेहतरीन कलेक्शन तैयार किया गया है। हमें विश्वास है कि ‘एवरीडे क्लॉथ शोरूम’ पुरुषों की पहली पसंद बनेगा और ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का अनुभव देगा।”
उद्घाटन के दौरान आए अतिथियों ने शोरूम के आधुनिक स्वरूप और आकर्षक कलेक्शन की सराहना करते हुए इसे हरिद्वार के पुरुष फैशन बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *