मंगोलपुरा बहुउद्देशीय शिविर में 59 शिकायतें पहुंची।क्षेत्रीय विधायक ने जन शिकायतें सुनी और मौके पर निस्तारण कराया।

लालढांग।लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मंगोलपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं क्षेत्र वासियो को लाभान्वित किए जाने हेतु रात्रि चौपाल के तहत बहुदेशीय शिविर का आयोजन किया गया।। जिसमें हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।शिविर में जन सेवाओं से जुड़े 12 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में सबसे अधिक जमीन और आवास संबंधी समस्याएं आई। सड़क, राशन कार्ड, पेशन और सड़क अतिक्रमण, राजस्व विभाग से संबंधी 59 शिकायतें दर्ज की गई।
विधायक रावत ने बताया कि लालढांग क्षेत्र विकास की दृष्टि से अति पिछड़ा क्षेत्र है।हर व्यक्ति पर इतने संसाधन नहीं है जो अधिकारियों तक पहुंच सके।हमारा ये प्रयास चल रहा हैं कि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनता तक पहुंच कर स्वयं उसकी समस्या का निराकरण हो।जन समस्याओं को प्राथमिकता पर संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए कहा गया। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर प्रभारी खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि मंगोलपुरा में ग्रामीणों की आवास संबंधित शिकायतों और अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाएगा।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन पोखरियाल,ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी,ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार, लेखपाल संदीप, राकेश, टीकाराम सैनी, शैलेन्द्र पाठक सहित अन्य विभागीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :गीता जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *