पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी ने बांटी खुशियां, जरूरतमंद बच्चों को मिले कपड़े, किताबें और खिलौने

हरिद्वार(कमल शर्मा)समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा हरिद्वार में जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को कपड़े और खिलौने , किताबें वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह (समाजसेविका) ,नमन जैन जी आस्था जी तथा प्रवीन जयदीप अरोरा जी पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कपड़े एवं आकर्षक खिलौने भेंट किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में खुशियां लाना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कहा कि पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी समय-समय पर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाकर मानवता की मिसाल कायम करना है। पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी का
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं। बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *