मेला नियंत्रण भवन में महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प
हरिद्वार, (कमल शर्मा), 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेला नियंत्रण भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णव, हरिद्वार मेयर श्रीमती किरण जैसल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता चमोली, जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेना होगा।”

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णव ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ना होगा।”
हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि “हरित हरिद्वार और स्वच्छ हरिद्वार के लक्ष्य को साकार करने में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना भी समाज और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण योगदान है।”

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता चमोली ने कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन को मजबूत बनाया जा सकता है।”

जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि “महिला मोर्चा लगातार सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पौधारोपण के माध्यम से समाज में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।”

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुनेश पाल, प्रीति गौड़, पूनम माखन, नूतन, नीति शर्मा, सीमा कटारिया, हिना दुआ, जाह्न्वी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।




