बीमार यात्री को जीआरपी पुलिस ने तत्परता से अस्पताल पहुंचा कर बचाई जान

हरिद्वार (कमल शर्मा)26/05/2026 को पुराना रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर नियुक्त महिला कांस्टेबल 51 मीनाक्षी पाल द्वारा चौकी हाजा पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नाम राजेंद्र पुत्र अमृतलाल निवासी ग्राम मटौर, थाना तिलायत, तहसील तिलायत, जनपद कैथल, हरियाणा ने बताया कि वह अपने मित्र कृष्णा के साथ बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14817 से सहारनपुर जाने हेतु यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसके मित्र कृष्णा की तबीयत खराब हो गई।उक्त सूचना पर चौकी कार्यालय पर नियुक्त हेड कांस्टेबल 38 हीरापाल द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को पुराना रेलवे स्टेशन बुलाया गया। तत्पश्चात आरपीएफ, जीआरपी एवं ट्रेन में मौजूद यात्रियों की सहायता से बीमार व्यक्ति कृष्णा को ट्रेन के कोच S-2 से उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल एसपीएस ऋषिकेश भेजा गया।पूछताछ में राजेंद्र द्वारा बताया गया कि कृष्णा पानीपत,हरियाणा का निवासी है तथा दोनों पिछले 2-3 वर्षों से कुरुक्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। दिनांक 23/05/2026 को दोनों हरिद्वार गंगा स्नान हेतु आए थे तथा 24/05/2026 को ऋषिकेश पहुंचे। इसी दौरान कृष्णा की तबीयत खराब हो गई थी, जिस पर उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे एम्स अस्पताल रेफर किया गया था। दिनांक 25/05/2026 को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों सहारनपुर जाने हेतु बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे, तभी पुनः कृष्णा की तबीयत बिगड़ गई।राजेंद्र द्वारा पुलिस को एक बैग सौंपा गया, जिसे चेक करने पर उसमें एक सादा कागज मिला, जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि एक नंबर कृष्णा की पत्नी सुनीता का तथा दूसरा स्वयं कृष्णा का है। पुलिस द्वारा उक्त नंबरों पर संपर्क किया गया, जिस पर कृष्णा की पत्नी सुनीता से वार्ता कर घटना की जानकारी दी गई। बाद में सुनीता द्वारा अपने चाचा ओमप्रकाश से बात कराई गई। ओमप्रकाश को भी घटना की सूचना दी गई तथा व्हाट्सएप के माध्यम से कृष्णा के फोटो भेजे गए। फोटो देखकर ओमप्रकाश ने पुष्टि की कि उक्त व्यक्ति उसकी बहन का पति कृष्णा है तथाबताया कि वे लोग ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम1, उ 0नि0 प्रीति सैनी प्रभारी चौकी जीआरपी ऋषिकेश2 HC 35 हीरा पाल3 म0का0 51 मिनाक्षी पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *