भगवानपुर विधानसभा के ग्राम बहबलपुर के ग्राम वासियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया l सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं पूर्व प्रत्याशी कलियर विधानसभा मुनीश सैनी का ग्राम वासियों की ओर से कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल-मालाओ एवं ढोल नागाड़ो के साथ स्वागत सम्मान किया गया l कार्यक्रम संयोजक नितिन सैनी,अमित सैनी की ओर से सभी अतिथियों को पगड़ी एवं पटके के द्वारा सम्मानित किया गया lकार्यक्रम का संचालन डाडा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा के द्वारा किया गया l कलियर विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने भाजपा सरकार में जिला पंचायत सदस्य सिकरौडा प्रतिनिधि अमित सैनी के द्वारा किये गए विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया l उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास एवं सर्व समाज को साथ लेकर कार्य करती आ रही है l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बहुत ही प्रचंड वोटो के साथ विजय होकर सरकार बनाने का कार्य करेगीं l कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला रुड़की अध्यक्ष आदित्य रोड,अनुसूचित मोर्चा जिला रुड़की अध्यक्ष नीटू मंडावर,ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रुड़की एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी,ओबीसी मोर्चा महामंत्री जसवीर पाल, पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत भगवानपुर रचित अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुमित सैनी,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अभिनव सैनी,पतंजलि मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी,डाडा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी,पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष अनिल पाल,एस.एस.डी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी मा.अनिल सैनी,मा.प्रवेश कश्यप,विजेंद्र पाल,अभिनव प्रताप,सूरज नेगी सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे l
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुनीश सैनी ने विकास कार्यों का फीता काटकर की उद्घाटन l




