कोतवाली श्यामपुर
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सख्त नजर
“मकड़ा गैंग” पर श्यामपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
हुड़दंग मचाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 05 युवक पुलिस ने दबोचे
सोशल मीडीया खँगालने पर मिली कई आपत्तिजनक वीडियो
हरिद्वार पुलिस सभी नवयुवकों से अपील करती है कि पढाई लिखाई कर करियर बनाने में लगाये फोकस
कानुन व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो होगी कठोर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 23.05.2026 को थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल एवं कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गैंग के रूप में लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सूचना पर थाना श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हुड़दंग कर रहे युवकों को पकड़कर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर “मकड़ा” चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। पुलिस द्वारा पूरे गैंग को एक साथ हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले ऐसे गैंगों के सदस्यों का थाना स्तर पर रजिस्टर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
- मोहित पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
- देव पुत्र संजीत निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
- सन्नी पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
- परवेज पुत्र विद्या रत्न निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
- योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
- अ0उ0नि0 रविंद्र गोड़
- हे0कां0 विकास भट्ट
- हे0कां0 बृजमोहन सिंह
- हे0कां0 कुलदीप सिंह।
रिपोर्ट: गीता जोशी




