धर्मनगरी Haridwar के पावन कनखल क्षेत्र में आगामी 20 मई 2026 से 26 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। गंगा की निर्मल धारा के साथ-साथ भागवत भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता की रसधारा भी श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगी।कथा का आयोजन शंकराचार्य रोड स्थित सूरतगिरी बंगला, कनखल में किया जाएगा, जहां देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा व्यास के रूप में प्रसिद्ध भागवत आचार्य पारसभाई जोशी अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण का दिव्य रसपान कराएंगे।इस आध्यात्मिक आयोजन के प्रेरणास्रोत दिलीपभाई जोशी हैं, जबकि यजमान के रूप में पंकजसिंह बारोट एवं अमरुभाई धाखड़ा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान कर रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि कथा सप्ताह के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संत प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। कथा स्थल को भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्यता का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
गंगा तट पर बहेगी भक्ति और ज्ञान की रसधारा, कनखल में सजेगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह



