हरिद्वार/ज्वालापुर।
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप आज प्रसिद्ध गंगा साड़ी वालों के नए शोरूम “गंगा डिजाइन स्टूडियो” का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाई अमर कुमार एवं पंकज कुमार जी को पुष्प बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके नए व्यावसायिक सफर की सफलता की कामना की गई।

शोरूम उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, संत समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों, फेमिना मिस इंडिया एवं शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने गंगा डिजाइन स्टूडियो को ज्वालापुर और हरिद्वार के व्यापारिक क्षेत्र के लिए एक नई पहचान बताते हुए इसकी उज्ज्वल सफलता की कामना की। आधुनिक डिजाइनों, पारंपरिक भारतीय परिधानों और आकर्षक संग्रह से सुसज्जित यह नया शोरूम क्षेत्रवासियों के लिए फैशन और गुणवत्ता का नया केंद्र बनने जा रहा है।

इस अवसर पर भाई अमर कुमार जी ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास और प्रेम ने ही उन्हें इस नए आयाम तक पहुंचाया है। समारोह में शहर के व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



