धर्म कुटी में संत समागम और विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन, संतों के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

हरिद्वार। आज दिनांक 07 मई 2026 को धर्म कुटी में ब्रह्मलीन श्री स्वामी अर्जुन दास महाराज जी की पावन स्मृति में विशाल संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूज्य गुरुदेव संत प्रकांड दास महाराज जी के सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पंजाब सहित विभिन्न स्थानों से अनेक संत-महात्माओं ने पहुंचकर धर्म सभा को दिव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में चाचा गुरु स्वामी इंद्रादेव महाराज जी, मंडल अध्यक्ष स्वामी राघवानंद महाराज जी, पंजाब से पधारे श्री स्वामी रामेश्वरानंद महाराज जी, हरिद्वार से स्वामी हरी चेतनानंद जी तथा पंजाब शहर से स्वामी राजऋषि जी सहित अनेक संतों ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं को अपने प्रेरणादायी प्रवचनों से आध्यात्मिक संदेश दिए।
संतों ने अपने उद्बोधनों में मानव जीवन में सेवा, सत्संग और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सद्मार्ग की प्रेरणा देता है। धर्म कुटी परिसर पूरे दिन भजन-कीर्तन, संत वाणी और भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
भंडारे में पंजाब सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने साधनों से पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी संत-महात्माओं का सम्मान कर विश्व कल्याण एवं मानवता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *