रुड़की। कमल शर्मा/आर्य समाज नन्द विहार, रुड़की के पदाधिकारियों ने सोमवार, 4 मई 2026 को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी से भेंट कर आगामी 10 मई को आयोजित होने वाले “प्रथम क्रांति दिवस” कार्यक्रम की औपचारिक सूचना प्रदान की।
इस अवसर पर मंत्री बनने पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 10 मई 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति भारत के स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। इसी ऐतिहासिक दिवस को स्मरण करते हुए आर्य समाज नन्द विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगाइस
अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने कहा, “10 मई 1857 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। हमारे वीर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान दिए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करते हैं। आर्य समाज नन्द विहार द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।”
आर्य समाज नन्द विहार के प्रधान श्री हरपाल सैनी ने कहा, “प्रथम क्रांति दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना है। 10 मई का कार्यक्रम शहीदों के सम्मान और राष्ट्र गौरव को समर्पित रहेगा।”जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह ने अपने संदेश में कहा, “1857 की क्रांति ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उन महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को जाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प ले।
आर्य समाज नन्द विहार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देगा।”इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर आर्य समाज नन्द विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



