भीषण गर्मी में राहत बनी राधेश्याम सेवा समिति की निःशुल्क जल सेवा: प्रवीण सेठी


हापुड़। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राधेश्याम सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों एवं आम नागरिकों को शीतल जल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम समिति के संस्थापक स्वर्गीय श्याम सुन्दर गांधी की प्रेरणा से आयोजित किया गया, जिनकी समाजसेवा की भावना आज भी लोगों को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित कर रही है। जल सेवा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा के प्रांत प्रमुख श्री प्रवीण सेठी ने कहा कि “भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। राधेश्याम सेवा समिति निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर मानवता की मिसाल पेश कर रही है। ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं। आज जरूरत है कि हर सक्षम व्यक्ति आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सेवा करे।”


उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर गांधी द्वारा शुरू की गई सेवा की यह परंपरा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और समिति लगातार जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी विशेष पहचान बना रही है।
कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आने वाले समय में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *