भारत सेवा संघ आश्रम में भव्य संत समागम और विशाल संत भंडारा:उमड़ा आस्था का सागर


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित भारत सेवा संघ आश्रम में आज गुरुजनों की पावन कृपा से एक भव्य संत समागम एवं विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में हरिद्वार के विभिन्न मठ-मंदिरों और आश्रमों से पधारे संत-महापुरुषों ने अपने अमृतमय वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
संतों ने अपने प्रवचनों में धर्म, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा जीवन वही है जो परोपकार और भक्ति से जुड़ा हो। उनके प्रेरणादायक विचारों ने श्रद्धालुओं के जीवन को धन्य और कृतार्थ कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी पर्णवानंद जी महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया गया, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर रही हैं।
इस पावन अवसर पर मदन कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने संत भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरा आश्रम परिसर भक्ति, श्रद्धा और सेवा के वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संतों का सानिध्य और सेवा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *