कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार, 5 अप्रैल।
धर्मनगरी हरिद्वार में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में परशुराम घाट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों में UGC के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर ब्राह्मण समाज ने एकजुटता दिखाते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की रणनीति बनाई।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि समाज के सभी वर्गों से अपील की जाएगी कि वे परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और UGC के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि देशभर के ब्राह्मण संगठनों से संपर्क कर उन्हें भी इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सरकार तक यह संदेश मजबूती से पहुंच सके।
वहीं, कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार की विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल एक मुद्दा नहीं, बल्कि समाज की एकता का प्रतीक बनेगा। इसकी शुरुआत हरिद्वार से हो चुकी है और आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकों के माध्यम से समर्थन जुटाया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जन्मोत्सव को पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में सामिल हुए स्वामी कार्तिक गिरी जी महाराज,आचार्य विष्णु प्रसाद जी महंत रोहित गिरी,पंडित रविकांत शर्मा,अंजनी शास्त्री,तेशु राज गौड़,अभय जी, बैजनाथ भट्ट जी,संजय शर्मा,नारायण शर्मा,परवीन चौबे, अभिमन्यु शास्त्री,ब्रिज मोहन शास्त्री,सचिन पैनुली आदि मौजूद रहे ।



