🔥
रुड़की/हरिद्वार, 03 अप्रैल 2026
फायर स्टेशन रुड़की को रात्रि लगभग 9:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना कलियर क्षेत्र के अंतर्गत इमली खेड़ा स्थित नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग जोन में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोटर फायर इंजनों के माध्यम से पंपिंग कर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया तथा उसे आसपास फैलने से भी रोक लिया गया।
दमकल विभाग की तत्परता के चलते पास में खड़ी कई बीघा गेहूं की फसल को जलने से सुरक्षित बचा लिया गया। आग से कूड़ा पूरी तरह जल गया, हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर चौकी इमलीखेड़ा का पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
घटना की सूचना कंट्रोल रूम रुड़की को भी दे दी गई है।
घटनास्थल पर पहुंची फायर टीम:
फायर स्टेशन रुड़की:
लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
चालक विपिन सिंह तोमर
फायरमैन हरिश्चंद्र राणा
फायर स्टेशन भगवानपुर:
लीडिंग फायरमैन जुल्फान खान
चालक दीपक चौहान
फायरमैन बलवीर सिंह
फायरमैन अजय सिंह
दमकल विभाग की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
कूड़ा डंपिंग जोन में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से गेहूं की फसल बची 🔥



