हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई, दबोचे 02 शराब तस्कर,10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 45 देसी मसालेदार शराब बरामद

थाना पथरी

हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचे 02 शराब तस्कर

आरोपितों के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 45 देसी मसालेदार शराब बरामद

आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना अध्यक्ष पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक 03 -04-26 को ग्राम फूलगढ़ / पुरुषोत्तम नगर में छापेमारी की गई , छापेमारी के दौरान 02 युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 45 देसी मसालेदार शराब के पव्वे के साथ पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित का नाम पता
सुधीर कुमार पुत्र संतराम निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण
(45 पव्वे देसी मसालेदार शराब बरामद)

2-धर्मेंद्र पुत्र रणपाल ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
(10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद )

पुलिस टीम
1- कां.नारायण चौहान
2- कां. राकेश नेगी
3-कांअजीत तोमर
4-कां.ब्रहमदत्त जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *