“मांगें पूरी करो या आंदोलन तेज होगा” — बीएचईएल कामगार यूनियन का देवपुरा चौक पर उग्र प्रदर्शन 🔥

🔥
हरिद्वार। कमल शर्मा/बी.एच.ई.एल. कामगार यूनियन (सीट) ने आज अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देवपुरा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान यूनियन के अध्यक्ष श्री पीताम्बर दत्त बलूनी ने कहा कि, “कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। हमारी जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।”


वहीं यूनियन के महामंत्री इमरत सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अगर हमारी मांगों को अनसुना किया गया तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”
इस प्रदर्शन में यूनियन के सभी स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और एकजुटता का परिचय दिया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *