कोतवाली लक्सर
अपराध और अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की लगातार करवाई
गोकशी का आदतन ईनामी/वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
उ0नि0 हरीश गैरोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 1015/25 उ0गोवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित मुर्सलीन को लक्सर क्षेत्र से दबोचा।
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार रहकर अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है।
नाम पता आरोपित
मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम निवासी: ग्राम लादपुर कला, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
- उ0नि0 हरीश गैरोला
- का0 रविन्द्र
- का0 सन्दीप



