💥 हरिद्वार। जनपद में ड्रग विभाग को लेकर उठे विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोपों के बीच अब उनकी जगह सुधीर कुमार को हरिद्वार का नया ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने drug इंस्पेक्टर पर फार्मा लाइसेंस जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इस मामले में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता का भी दावा किया था। आरोपों के विरोध में खुराना के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जोरदार मांग उठी थी।
मामले ने तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब विभाग में यह बड़ा बदलाव किया गया है।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने नए ड्रग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
👉 “हमें उम्मीद है कि नए ड्रग इंस्पेक्टर पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। हरिद्वार की जनता को निष्पक्ष व्यवस्था चाहिए और हम जनहित के मुद्दों पर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।”
स्थानीय लोगों और फार्मा कारोबारियों की निगाहें अब नए ड्रग इंस्पेक्टर पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि विभाग में पारदर्शिता और सख्ती दोनों देखने को मिलेगी।
हरिद्वार में ड्रग विभाग में बड़ा फेरबदल: आरोपों के बाद बदले ड्रग इंस्पेक्टर, सुधीर कुमार को मिली जिम्मेदारी



