हरिद्वार में गैस की भरपूर उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई — प्रशासन का बड़ा संदेश

कमल शर्मा
जनपद हरिद्वार के घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वर्तमान में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस के 20,590 सिलेंडर तथा व्यवसायिक गैस के 5,058 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।


प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत दिवस 11,850 घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 10,380 सिलेंडर का सफल वितरण किया गया। वहीं व्यवसायिक गैस की आपूर्ति भी पेट्रोलियम मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार सुचारू रूप से जारी है।
गैस की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। अब तक:
430 गैस गोदामों का निरीक्षण
185 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर 2 मुकदमे दर्ज
92 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
इसके साथ ही जनपद में पाइप नेचुरल गैस (PNG) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में 17,300 पीएनजी कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिए जा चुके हैं। जिन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां के नागरिकों से पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की गई है।
पीएनजी कनेक्शन के लिए इच्छुक उपभोक्ता नेचुरल गैस प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों:
श्री प्रियांश बालियान (मो. 9953909486)
श्री प्रिंस सागर (मो. 7078288814)
से संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन की अपील:
घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पैनिक बुकिंग से बचें और केवल जरूरत के अनुसार ही गैस रिफिल कराएं, ताकि सभी तक समान रूप से गैस पहुंच सके।
👉 साफ है—हरिद्वार में गैस की कोई कमी नहीं, लेकिन कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन की नजर बेहद सख्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *