शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने निकाली हवाबाजी, कराई हवालात की सैर

थाना पथरी हरिद्वार

शादी समारोह में तमंचे के साथ थिरकने का वीडियो हुआ था वायरल

थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत एक युवक का शादी समारोह में तमँचे के साथ डिस्को का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर हवाबाज़ी कर दबंगई दिखाने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने हेतु दिए गए।

उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 19.03.2026 की रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बहादरपुर जट्ट जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से आरोपित रंजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम खड़ंजा थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपित का नाम पता
रंजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम खड़ंजा थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

बरामदगी
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम
1-उ0नि0 विपिन कुमार
2- कानि0 रविन्दर बिष्ट
3- कानि0 कान्तिराम शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *