वन विभाग के विघ्न से आहत हुई आस्था! चैत्र नवरात्र में मां चामुंडा तीर्थ पर कलश स्थापना रोके जाने से भक्तों में भारी रोष

🔥 हरिद्वार/कमल शर्मा
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां चामुंडा तीर्थ में होने वाली पारंपरिक कलश स्थापना इस वर्ष विवादों में घिर गई। वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अनुसार पंडित तोताराम द्वारा मां चामुंडा तीर्थ में ही कलश स्थापना की जानी थी, लेकिन वन विभाग द्वारा उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया।
बताया जा रहा है कि अथक प्रयासों और निवेदन के बावजूद पंडित तोताराम को मां चामुंडा तीर्थ तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते कलश स्थापना निर्धारित स्थान पर नहीं हो सकी। अंततः वन विभाग के निर्देश पर कलश को बिलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किया गया। इस घटनाक्रम से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला।


“आस्था के साथ खिलवाड़” – भक्तों का फूटा गुस्सा
सोनार कोटी अनन्य भक्त पंडित सुनील ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि”मां का कलश उसी स्थान पर स्थापित होना चाहिए जहां वर्षों से परंपरा चली आ रही है। गलत स्थान पर स्थापना हमारी श्रद्धा और आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है।”
पंडित नवीन तोताराम ने भी दुख जताते हुए कहा कि
“हमने हर संभव प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक बाधाओं के चलते धार्मिक परंपरा को निभा नहीं पाए, जो अत्यंत पीड़ादायक है।”


वन विभाग का पक्ष
जिला वन अधिकारी (DFO) महेश सेमवाल ने स्पष्ट किया कि
“वन क्षेत्र में सुरक्षा और नियमों के तहत कुछ प्रतिबंध लागू हैं। इन्हीं नियमों के चलते यह निर्णय लिया गया है।”
हालांकि, इस बयान से श्रद्धालु संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने भविष्य में इस विषय पर समाधान की मांग की है।
अन्य लोगों की भी तीखी प्रतिक्रियाएं
इस मुद्दे पर अनमोल नाथ सहित कई श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ अन्याय बताया और प्रशासन से उचित समाधान निकालने की मांग की।

भविष्य में आंदोलन के संकेत
घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में इस विषय को लेकर आंदोलन की भी संभावना जताई जा रही है। भक्तों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी आस्था की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा योगी, सचिन पंडित, सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप नाथ, पंडित नवीन तोताराम, जय कुमार, सन्टी, अतुल शर्मा (रिंकू), श्रीराम भारद्वाज, पंडित सुदामा, मारुति, दीपक, अभिषेक नाथ, बबलू गिरी, हिमांशु गिरी, पवन करी, विपुल राजपूत, हर्ष शर्मा, सौरभ शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *