हरिद्वार।/कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार के सचिव श्री लवकेश कुमार गिरी को समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक ने कहा कि लवकेश कुमार गिरी के प्रयासों से आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज में मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। उनके सहयोग से कई लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

संस्था की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि रक्तदान जीवनदान है, और ऐसे शिविरों के आयोजन से समाज में सेवा और करुणा की भावना मजबूत होती है। लवकेश कुमार गिरी द्वारा किए गए इस प्रयास के लिए संस्था ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह कदम समाज के लिए गर्व की बात है।
हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रबंध निदेशक ने लवकेश कुमार गिरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा और इससे अधिक से अधिक लोगों को जीवन बचाने का अवसर मिलेगा।
