कमल शर्मा
आज दिनांक 06.03.2026 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवेज उत्तराखंड महोदय के आदेशानुसार एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड महोदया सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में तथा जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित माननीय गृहमंत्री भारत सरकार के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से थाना जीआरपी लक्सर, थाना जीआरपी सहारनपुर, कोतवाली गंगनहर रूड़की, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा रेलवे प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन रूड़की एवं रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर संयुक्त अभ्यास (Joint Exercises), चेकिंग अभियान तथा समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी चारधाम यात्रा एवं कुंभ मेला-2027 के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ट्रेनों में होने वाले अपराधों जैसे जहरखुरानी, चोरी, छिनैती, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु विभिन्न सुरक्षा उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के मध्य सूचनाओं का त्वरित एवं प्रभावी आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी उपरांत रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों के अंदर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों का सेवन न करने एवं जहरखुरानी जैसे अपराधों से सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
पुलिस टीम – GRP लक्सर
उ0नि0 श्रीमती रचना देवरानी – थानाध्यक्ष GRP लक्सर
उ0नि0 श्रीमती प्रीति सैनी – चौकी प्रभारी GRP रूड़की
अपर उ0नि0 अतुल चौहान – GRP लक्सर
मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध – चौकी GRP रूड़की
आरक्षी शहजाद – चौकी GRP रूड़की
आरक्षी प्रदीप – चौकी GRP रूड़की
महिला आरक्षी सोनम – चौकी GRP रूड़की
पुलिस टीम – GRP सहारनपुर
उ0नि0 श्री हरेंद्र सिंह – थानाध्यक्ष GRP सहारनपुर
आरक्षी अर्जुन – GRP सहारनपुर
आरक्षी पुनीत – GRP सहारनपुर
आरक्षी नुरुल – GRP सहारनपुर
पुलिस टीम – कोतवाली गंगनहर, रूड़की
उ0नि0 मुनव्वर हुसैन – कोतवाली गंगनहर
अपर उ0नि0 कांता प्रसाद – कोतवाली गंगनहर
अपर उ0नि0 बृज किशोर – कोतवाली गंगनहर
आरक्षी अर्जुन बिष्ट – कोतवाली गंगनहर
पुलिस टीम – RPF
उ0नि0 सुनील कुमार – DIO/SIB RPF हरिद्वार
महिला आरक्षी प्रियंका – RPF रूड़की
मुख्य आरक्षी वासुदेव – RPF रूड़की
⏹️एस0पी0 जीआरपी के निर्देशन मे जीआरपी उत्तराखंड द्वारा निकटतम राज्यों के जीआरपी पुलिस के साथ संयुक्त पुलिस अभ्यास का किया गया आयोजन ⏹️



