कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। भूपतवाला, सप्त ऋषि रोड स्थित श्री उत्कल आश्रम में 1008 श्री मुक्तानंद जी महाराज की नौवीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर में विशाल संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं और श्रद्धालु भक्तों ने महाराज श्री को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बोलते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष श्री बल्लभाचार्य जी महाराज ने कहा कि संतों की वंदना और धर्म पालन ही मनुष्य का सच्चा पुरुषार्थ है। उन्होंने कहा कि महाराज श्री धरती पर सूर्य के समान थे, जिनकी तपस्या, त्याग और सेवा भावना ने असंख्य लोगों के जीवन को प्रकाशमान किया।
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में संत सेवा और समाज सेवा को आधार बनाना चाहिए। ऐसा जीवन न केवल स्वयं को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है, बल्कि पूरे समाज को दिशा देता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाता है।
इस अवसर पर विशाल संत एवं भक्त भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में संत श्रीधर सूर्य चैतन्य जी, भजन मंडली के श्री शशि शर्मा, अशोक थप्पा, हरीश, श्रीमती राजरानी, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मीना थप्पा, श्रीमती कंचन शर्मा, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती नीतू संब्याल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
संत समागम और भंडारे के साथ 1008 श्री मुक्तानंद जी महाराज की 9वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
