होली से पूर्व हुडदंगियों को नसीहत, शराब पीकर हुडदंग किया तो नपना तय

थाना सिडकुल

होली से पूर्व शराबियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन

पब्लिक प्लेस व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी

औचक छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने कुल 30 व्यक्तियों को दबोचा

शराबियो द्वारा सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की भी मिल रही थी शिकायत

होली से पूर्व हुडदंगियों को नसीहत, शराब पीकर हुडदंग किया तो नपना तय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 27/2/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों के आसपास व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले कुल 30 व्यक्तियों को पकड़ कर 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए रूपए 7500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।

पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें भी मिल रही थी कि
सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय शराब पिए हुडदंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसी जाती हैं। सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा।

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2-वरिष्ठ उ०नि० देवेंद्र तोमर
3- उ०नि० इंद्रजीत राणा
4- उ०नि० अनिल बिष्ट
5- अपर उ०नि० अनिल कुमार
6- अपर उ०नि० सुभाष रावत
चेतक कर्मगण व पीएसी कर्मगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *