कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
नगर निगम हरिद्वार के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में एक विशाल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.
जिसमे हरिद्वार की जनता द्वारा मेयर श्रीमती किरण जैसल एवं भाजपा के चुने हुए 40 पार्षदों का सम्मान किया गया।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व में नगर पालिका हरिद्वार के चेयरमैन रहे भाजपा हरिद्वार के आदिपुरुषों में जाने जाने श्री राजकुमार अरोड़ा ने की।
आज के अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार के द्वारा सनातन संस्कृति के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार को देश और दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए जिन भी विकास कार्यों की आवश्यकता होगी उसमें मेरा पूर्णतया सहयोग रहेगा
हरिद्वार नगर निगम के महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि इन 1 वर्षों में हरिद्वार नगर निगम की जनता एवं पार्षदों का जो मुझे पूर्ण सहयोग मिला है उसके लिए मैं उनका हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करती हूं हरिद्वार नगर निगम के समस्त 60 वार्डो का विकास कार्य मेरी प्राथमिकता है जिसको पूरा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज हरिद्वार विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखता है बढ़ते विकास कार्य और बढ़ते श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भविष्य में जिन भी अतिरिक्त विकास कार्यों की आवश्यकता होगी वह सब केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से पूर्ण किए जाएंगे
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व हरिद्वार नगर निगम की जनता ने जो जनादेश हमारी महापौर और हमारे पार्षद रूपी बोर्ड को दिया था जिसके कारण विकास कार्य के नए आयाम स्थापित किए गए और अपने द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर हरिद्वार नगर निगम ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने किया.
सम्मेलन में सभी चयनित पार्षद अपने अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में सम्मिलित हुए इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया जिसमें व्यापार मंडल के राष्ट्रीय नेता कैलाश केशवानी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, प्रदेश सचिव विजय शर्मा,सुनील सेठी, राकेश गोयल संजय चोपड़ा, जगदीश लाल पाहवा, चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद,धर्मशाला समिति के महेश गौड़, ट्रेवल्स एसोसिशन के मुकेश मनोचा, पंचपुरी ऑटो महासंघ के सतनारायण शर्मा कपिल विश्नोई नवीन तेश्वर नगर, राजेंद्र श्रमिक,आदि अपने साथियोन के साथ सम्मिलित हुए, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार,शैलेश मोदी,चंद्र शेखर कुर्ल राकेश गोयल सरदार हरमोहन सिंह बबली भाजपा की वरिष्ठ नेता विमल कुमार सुशील त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल बीजेपी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी राहुल अग्रवाल अतुल वशिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान,मंजू शर्मा,तरुण शुक्ला,रंजिता झा,विशाल राणा,विष्णु शर्मा,एडवोकेट राजकुमार, प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा,संजय चोपड़ा लघु व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा,राहुल शर्मा,सुषमा चौहान,राजीव सैनी आदि उपस्थित रहे
भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं हरिद्वार का विकास मेरी प्राथमिकता: किरण जैसल
