कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार,2 फरवरी 2026 श्री उदासीन पंचायती नया अखाड़ा, पहाड़ी बाजार, कनखल के तत्वाधान मे पूज्य सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन म०मं० वैद्य श्री 108 स्वामी सुरेन्द्र मुनि महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं द्वितीय पुण्यतिथि एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह गरिमामय संतो की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास से मनाया गयाl मूर्ति का अनावरण श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी (मा. सांसद सोनीपत, हरियाणा) के कर कमलों द्वारा किया गया l

इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि (संत जी) ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर कुशल वैद्य श्री स्वामी सुरेन्द्र मुनि जी महाराज त्याग व तपस्या कि प्रतिमूर्ति थे l

और हमारे लिए बहुत अपार हर्ष की बात है कि गुरुदेव की द्वितीय पुण्य तिथि के सुअवसर पर सद्गुरुदेव की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह आप सभी हरिद्वार के पूज्य सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वरों, धर्माचार्यों एवं दूर दूर से आए श्रद्धालु भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति में हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ l

इस अवसर पर सभी मंचासीन पूज्य सन्त, महन्त, महामण्डलेश्वरों, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालु भक्तजनों ने गुरुदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण किया l
