श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षणाधीन हेड कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) प्रशिक्षुओं को किया गया संबोधित

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
एटीसी हरिद्वार में श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, उत्तराखंड महोदय द्वारा प्रशिक्षणाधीन हेड कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) प्रशिक्षुओं को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर महोदय द्वारा हाल ही में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा पुलिस कार्यप्रणाली में उनके महत्व को समझाया गया।
महोदय ने कहा कि नए कानूनों की सही समझ एवं प्रभावी क्रियान्वयन से ही आम जनता को त्वरित एवं न्यायसंगत न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है।

इसी क्रम में महोदय द्वारा iGOT कर्मयोगी ऐप के माध्यम से नए कानूनों से संबंधित उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल को नियमित रूप से पूर्ण करने हेतु सभी प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया गया।

महोदय ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशिक्षण उपरांत वे नए कानूनों की भावना के अनुरूप जनसेवा में सक्रिय योगदान देंगे।

सोशल मीडिया सेल
एटीसी हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *