उत्तराखंड वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की वन-संबंधी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित निस्तारण के लिए मनाया गया प्रभाग दिवस

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 31 जनवरी 2026 (शनिवार)उत्तराखंड वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की वन-संबंधी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित निस्तारण के लिए हर महीने एक निश्चित दिन (आमतौर पर अंतिम शनिवार) “प्रभाग दिवस” (Division Day) मनाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य वन पंचायतों, वन्यजीव संघर्ष, अवैध खनन और वनाग्नि जैसे मुद्दों को स्थानीय स्तर पर हल करना है। 

इस अवसर पर प्रभाग दिवस के विषय में बताते हुए श्री शीशपाल ने कहा कि प्रभाग दिवस के माध्यम से वन विभाग और आम जनता के बीच सीधे संवाद का अवसर बनता है। जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएँ सीधे उच्चाधिकारियों (डीएफओ, रेंज ऑफिसर) के सामने रखते हैं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर उप वन संरक्षक हरिद्वार उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार श्री शीशपाल सिह वन क्षेताधिकारी हरिद्वार श्रीमति आभा रतूड़ी वन क्षेत्राधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह उपशीजक श्री हरीश कुमार वालिया वन दरोगा श्री बिजेन्द्र कुमार वन दरोगा श्री अरविन्द सैनी वन दरोगा श्रीमति शैलजा वन दरोगा श्रीमति विनीता पाण्डेय का दरोगा श्रीमति आरती पंत वन दरोगा श्री सत्य कुमार वन रक्षक आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *