आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को संपूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार द्वारा जिला कारागार हरिद्वार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ नोडल अधिकारी डॉ रमेश कुंवर के निर्देशन में HIV/AIDS के विषय में एक संवेदीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कि सभी वक्ताओं द्वारा HIV/AIDS जन- जागरूकता, सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया व नशे की आदतों से बचाव के बारे में सभी को संबोधित किया। कार्यशाला का समापन डॉ आर के सिंह CMO द्वारा उपरोक्त कार्यशाला का समापन किया गया l संवेदीकरण कार्यशाला में डॉ रमेश कुंवर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी,डॉ हेमंत खर्कवाल, डॉ राकेश गैरोला, मुख्य फार्मेसी अधिकारी , द्वारा व्याख्यान दिया गया lडॉ राकेश गैरोला, मुख्य फार्मेसी अधिकारी एवं उप जेलर जेलर प्रमोद के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन एवं कारागार कार्मिकों तथा बंदियों को नशे एवं एचआईवी आदि बीमारियों के बारे मे जागरूक करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया l कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ के के गर्ग, सोमदेव प्रभारी जेलर, श्री खुशपाल सिंह फार्मेसी अधिकारी श्वेता जोशी, उप जेलर ने सहयोग किया l बंदी जितेंद्र सैनी के द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया l कार्यशाला में अवनीश, पूजा धीमान, वासुदेव न्यूली, राजन बडोनी, दीपक कुमार, अशोक, मो0 सलीम, विनोद तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे l मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कारागार चिकित्सालय तथा पाकशाला का निरीक्षण भी किया l उनके द्वारा कारागार की सफाई आदि की सराहना की गयी l
रिपोर्ट पत्रकार मनोज ठाकुर



