बालेश्वर सिंह बने हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष,फूल मालाओं से हुआ ज़ोरदार स्वागत

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

लक्सर नगर पंचायत क्षेत्र के बालेश्वर सिंह को हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

नव-नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह से केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने अपनी वफ़ादारी दोहराते हुए कहा, “मैंने हमेशा कांग्रेस में रहते हुए वफ़ादारी से कांग्रेस का काम किया है और उसी का नतीजा है कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताकर आज हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद से नवाजा है।” उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और यह संकल्प लिया कि हमेशा तन, मन, धन से कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

सिंह ने आगे कहा कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस पर अलग ही रंग दिखाई देगा और इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई देगीl

दलित नेता तीर्थपाल रवि ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से एक मजबूत दलित नेता को कांग्रेस पार्टी द्वारा हरिद्वार ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, उसके लिए वे केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख श्री प्रियव्रत जी ने बालेश्वर सिह जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में दलित समाज कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा और आने वाले समय में पार्टी को एक मज़बूत स्थिति में लेकर जायेगा l

नगर पंचायत सुल्तानपुर के सभासद सनव्वर राजा ने इसे कांग्रेस पार्टी की बहुत ही अच्छी सोच बताया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और वफ़ादार कांग्रेसी को हरिद्वार ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाने से पार्टी बहुत ही ज़्यादा मजबूत होगी। उन्होंने भी जिला अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा किया और केंद्र एवं राज्य के नेताओं का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *