हमारी परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन में गौ माता का विशेष स्थान है:श्री के के अग्रवाल

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार , 07 नवम्बर, 2025 श्यामपुर कांगड़ी गुरु कृपा अपना घर, धर्माथ विद्यालय एवं गौशाला”भूमि पूजन समारोह”का आयोजन हुआ l स्थानीय लोगो और ट्रस्ट के सदस्यों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया l इस अवसर पर बोलते हुए श्री के के अग्रवाल ने बताया कि गौशाला के कई फायदे हैं, जिनमें लावारिस गायों को आश्रय और सुरक्षा देना, जैविक खाद और बायोगैस जैसे उत्पादों के लिए सामग्री प्रदान करना, और दूध उत्पादन और डेयरी उत्पादों के लिए एक आधार बनना शामिल हैl इसके अतिरिक्त, गौ सेवा से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं, जैसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होना और मानसिक शांति मिलना। इस अवसर पर बोलते हुए बाबा हठयोगी जी महाराज ने कहा कि गाय की सेवा से मिलता हैं l

देवी-देवताओं का आशीर्वाद गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से गाय की सेवा करता है उसे कभी भी अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है l इस अवसर पर र्विधायक स्वामी यतीश्वरानंद A श्री ऋषिश्वरावंद जी महाराज, (चेतन ज्योति आश्रम) पुपनीय हठयोगी जी महाराज, ग्राम प्रधान योगेश जी सोनू राणा, सोनू जोशी, महानुभावो ने बी. बी विद्यार्थी सहित ग्रामवासियो ने प्रतिभाग लिया।

संस्थापक / चेयरमैन-के-के अग्रवाल अध्यक्ष – श्री पवन कुमार गोयल उपाध्यक्ष -श्री सतीश कुमार गर्ग श्री मोहन गोयल, श्री सतीश चन्द्र अग्रवाल, श्री ईन्द्र सैन मित्तल महामंत्री – मोहन कुमार (C.A) मंत्री – श्री अनिल सिरोही सेवा निर्वत (S.DM) – श्री सुभाषचन्द्र अग्रवाल श्री ज्ञानेन्द्र कुमार गर्ग श्री दीन द‌याल मित्तल कोषाध्यक्ष श्री गौरव गर्ग आदि भी आयोजन में उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *