गढ़वाल महासभा रजि० द्वारा इगास बग्वाल (बूढ़ी दीपावाली) पर समारोह का किया गया आयोजन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 1 नवंबर 2025 आज रानीपुर मोड़ स्थित प्रेम नगर आश्रम में इगास बग्वाल (बूढ़ी दीपावाली) के शुभ अवसर पर गढ़वाल महासभा रजि० द्वारा समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई l इस अवसर पर गढ़वाल महासभा के महंत अनिल गिरी संरक्षक मुकेश जोशी अध्यक्ष प्रमोद डूबल महामंत्री बी डी मंदोलिया महामंत्री पंडित जसराम ढोंडियाल कोषाध्यक्ष अनुज कोठियाल आईटी मंत्री मुकेश कोठियाल राकेश कोठियाल अवधेश कोठियाल आशीष पुरी आशुतोष गिरी सुषमा रावत तारा नेगी चंद्रकांत कोठारी संजय कोठियाल आदि उपस्थित रहे l

इस अवसर पर बोलते हुए कोषाध्यक्ष अनुज कोटियाल ने बताया कि इगास बग्वाल (Igas Bagwal), जिसे बूढ़ी दिवाली भी कहते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में दिवाली के 11 दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्यौहार है। गढ़वाल महासभा के महंत अनिल गिरी ने बताया कि इस दिन पारंपरिक भैलो (भैला) खेला जाता है, जिसमें लोग चीड़ की सूखी लकड़ियों से बने मशाल जलाकर लोक नृत्य करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही भी ने गढ़वाली भोजन का आनंद लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *