कौरा देवी ट्रस्ट विवाद गरमाया, विभिन्न धाराओं में सचिव ने दर्ज कराया मुकदमा

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार, 13 अक्टूबर।
महंत रघुवंशपुरी कौरादेवी ट्रस्ट में सचिव विशाल शर्मा ने ज्वालापुर कोतवाली में डा भरत तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महंत रघुवंशपुरी कोरादेवी ट्रस्ट विवाद में पुराने ट्रष्ट के सचिव विशाल शर्मा ने ट्रष्ट के पूर्व अध्यक्ष व कौरा देवी के नाम से नया ट्रस्ट पंजीकृत कराने वाले डा भरत तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और ट्रष्ट की संपत्ति हड़पने की नीयत से कूट रचना कर नया ट्रस्ट पंजीकृत कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बीएनएस की छह धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सचिव विशाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि डा भरत तिवारी ने ट्रष्ट में रहते हुए ट्रस्ट से अलग-अलग तिथियों में पचास लाख रुपए का ऋण लिया लेकिन उसे वापस नहीं किया। तकादा करने पर उन्होंने कूट रचना कर पुराने ट्रस्ट के नाम से ही नया ट्रस्ट रजिस्टर्ड करा लिया। विशाल शर्मा ने ये आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने फर्जी ढंग से अपनी पत्नी शैल तिवारी व पुत्र विभू तिवारी को भी फर्जी ट्रष्ट में सदस्य बनाया है और यह सब ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने के लिए किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि महंतानी कौरादेवी ने 1980 में ट्रष्ट रजिस्टर्ड कराया था। ट्रस्ट के पास संपत्ति है। जिसमें, श्मशानघाट क्षेत्र, नयी बस्ती कोरादेवी कालोनी खड़खड़ी, दुर्गा घाट भीमगोड़ा सहित अनेक भवन व स्कूल हैं। भवनों में अनेक किराएदार भी आवासित हैं। इन संपत्तियों को लेकर दो ट्रस्ट बन गये हैं और इन संपत्तियों पर वर्चस्व को लेकर रोज नये नये विवाद सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *