महामृत्युंजय मठ में चोरी की हुई घटना, चोरी की घटना पर आश्रम के कोठारी पर ही आश्रम के स्वामी ने लगाया आरोप

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार। कनखल स्थित मृत्युजय मठ के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी महाराज के आश्रम से लाखों रूपये की नगदी और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना पर आश्रम के कोठारी (प्रबंधक) पर ही आश्रम के स्वामी ने आरोप लगाया है।

महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी महाराज ने बताया कि उनके आश्रम में पिछले 2009 से रह रहे कोठारी स्वामी वैराग्यपुरी पर उन्हें पूरा भरोसा था। आश्रम की तिजोरी और हिसाब-किताब की सारी चाबियां उन्हीं के पास रहती थीं।

स्वामी यमुनापुरी के अनुसार, कोठारी वैराग्यपुरी आश्रम में गौशाला के लिए रखे गए लगभग 27 से 28 लाख रुपये की बड़ी रकम, एक सोने की रुद्राक्ष माला, और छह छोटी चांदी की कटोरियां लेकर फरार हो गए हैं। जाने से पहले उन्होंने केवल एक मैसेज छोड़ा कि वह जा रहे हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी ने बताया कि उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज म कोठारी वैराग्यपुरी अपने हाथ में एक बैग लेकर जाते हुए दिख रहे हैं l

रिपोर्ट_पत्रकार कुलदीप शर्मा,मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *