आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत द्वारा संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
दिनांक 27.09.2025 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत द्वारा संयुक्त तत्वावधान में गुरूकुल राजकीय पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) स्थित चरक सभागार में “Knowledge, Attitude and Practice towards Pharmacovigilance of Ayurvedic Medicines among Registered Ayurvedic Medical practitioners of Uttarakhand” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रो (डॉ.) अरूण कुमार त्रिपाठी, कुलपति, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखण्ड रहेंगे तथा आभासीय माध्यम से प्रो. (वैद्य) रबिनारायण आचार्य , महानिदेशक, केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार जुड़ेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र सिंह , रजिस्ट्रार, यूएयू, देहरादून, डॉ. के. एस. नपलच्याल , संयुक्त निदेशक, जिला आयुर्वेद और यूनानी, देहरादून, डॉ प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र सिंह, कैंपस निदेशक, पी.जी. आयुर्वेदिक कॉलेज, ऋषिकुल कैंपस, यूएयू, हरिद्वार; प्रो. (डॉ.) गिर्राज प्रसाद गर्ग , कैंपस निदेशक, पी.जी. आयुर्वेदिक कॉलेज, गुरुकुल कैंपस, यूएयू, हरिद्वार उपस्थित रहेंगे।
फॉर्माकोविजलेस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य में पंजीकृत आयुष चिकित्सकों को आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों, प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं तथा उनसे जुड़ी अन्य समस्याओं की पहचान, मूल्यांकन, समझ और रोकथाम करने के बारे में जानकारी प्रदान करना है। यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से दवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है ताकि रोगियों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार देने हेतु जागरूक किया जा सके।
कार्यशाला में प्रो. (वैद्य) रबिनारायण आचार्य , महानिदेशक, सी.सी.आर.ए.एस., नई दिल्ली आभासीय माध्यम से जुड़ेंगे व अपना उद्बोधन देंगे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. ओम प्रकाश द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा निम्न विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा –

  1. डॉ. राजीव कुरेले , एसोसिएट प्रोफेसर, मेन कैंपस, यूएयू, देहरादून द्वारा भ्रामक विज्ञापन और DMR अधिनियम के विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा।
  2. डॉ. किरण वशिष्ठ , सहायक प्रोफेसर, यूएयू, देहरादून द्वारा आयुसुरक्षा पोर्टल का लाइव प्रदर्शन, करने हेतु प्रदर्शन किया जाएगा।
  3. कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार, अनुसंधान अधिकारी (आयु.), क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ,रानीखेत द्वारा फार्माकोविजिलेंस के विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *