मयूर विहार कॉलोनी, ज्वालापुर मंदिर में चोरी,दानपात्र लेकर फरार हुए चोर

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार: मयूर विहार कॉलोनी स्थित एक मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए मंदिर के शीशे को तोड़कर दानपात्र चुरा लिया। यह घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है, जब मंदिर में कोई मौजूद नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह जब लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर का शीशा टूटा हुआ पाया और देखा कि दानपात्र गायब है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

कॉलोनीवासियों में इस घटना को लेकर नाराजगी और आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

सूत्र_मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *