सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज योग ग्राम, पतंजलि में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में योग ग्राम में रह रहे साधक, कर्मचारी एवं आम नागरिक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और लोगों को यातायात संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, वाहन की निर्धारित गति सीमा तथा नशे में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया।
इस अवसर पर गुड समैरिटन कानून (Good Samaritan Law) की जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही का सामना नहीं करना पड़ता।
कार्यक्रम में स्लोगन, पोस्टर व वीडियो क्लिप्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश दिए गए और शपथ भी दिलाई गई कि सभी नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी पालन करने हेतु प्रेरित करेंगे।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योग साधना के साथ-साथ सुरक्षित यातायात की आदतें भी जीवन का हिस्सा बनें।
सादर🙏



