2025 को परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा इंटरसेप्टर वाहन के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 11.09
2025 को परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा इंटरसेप्टर वाहन के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यह पाया गया कि कई वाहनों में अनिवार्य डस्टबिन उपलब्ध नहीं थे।

इस चेकिंग में कुल 65चालान किए गए तथा 4 वाहन सीज़ किए गए।
वाहन चालकों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वाहन में डस्टबिन रखना एक परमिट शर्त है, जिसका पालन करना आवश्यक है।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वाहन एवं वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु सभी चालकगण डस्टबिन अवश्य रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

उपरोक्त अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा,परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी , परिवहन सहायक निरीक्षक पुनीत नागर, संदीप कुमार तथा परिवहन आरक्षी अनिल कुमार, सचिन कुमार, निपुल कुमार,राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *