कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार प्राचीन अवधूत जगत राम उदासीन आश्रम कनखल में श्री चंद्र जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल संत समागम को संबोधित करते हुए आश्रम के श्री महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज ने कहा जगतगुरु उदासीन आचार्य श्री चंद भगवान ने इस संपूर्ण जगत को अज्ञानता के अंधकार से निकलकर ज्ञान रूपी प्रकाश से उध्दार का मार्ग दिखाया सभी जाति धर्म के लोगों में ईश्वर भक्ति के ज्ञान के प्रकाश का उदय किया उन्हें कल्याण और मुक्ति का मार्ग दिखाया

इस अवसर पर बोलते हुए निर्मल संतपुरा के श्री महंत जगजीत सिंह महाराज ने कहा सतगुरु के रूप में वह परम अवतार उत्पन्न होते हैं जो हमें भजन सत्संग के मार्ग से हमारे कल्याण के साथ-साथ मुक्ति का मार्ग भी दिखा देते हैं सतगुरु तारणहार है सतगुरु ही मेरे परम अवतार सतगुरु महिमा अनेक है जो जाने भव पार यह संपूर्ण सृष्टि एक ओंकार शब्द में समाहित है और सतगुरु देव हमारे सच्चे पथ दर्शक हैl

इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत महामंडलेश्वर 1008 श्री सुरेंद्र मुनि जी महाराज द्वारा किये गये जगत कल्याणकारियों को भी याद किया गया तथा सभी संत महापुरुषों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा ऐसे परम तपस्वी विद्वान संत बिरला ही मिल पाते हैं इस अवसर पर महंत ओम प्रकाश शास्त्री महंत विष्णु दास महाराज

महंत महंत मोहन सिंह महाराज सचिव गोविंद दास महाराज स्वामी नारायण दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत प्रेमदास महाराज स्वामी कृष्ण देव महाराज स्वामी ज्ञान देव महाराज महंत रघुवीर दास महाराज महंत सुभम गिरी महाराज माता सुरेश जी महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानंद महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
