संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है:श्री प्रेम गिरि जी महाराज

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 1 मई 2025 कांगड़ी स्थित माई धरणी यति कुटीर आश्रम में परम पूज्य सद्गुरु देव श्री महंत शंकर शरण यति जी की पावन कृपा से स्वरूप आश्रम में एक विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री पंचायती जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय थानापति परम पूज्य स्वामी श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है संत महापुरुष धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाते हैं संत दर्शन किसी तीर्थ के दर्शन से कम नहीं होते वे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिनके घरों में सद्गुरु का पदार्पण होता है मानो उनके जन्मों जन्म के पुण्यों का उदय हो गया होl

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर संजय गिरी महाराज ने कहा अपने और अपनों के लियें तो लोग सब कुछ करते हैं किंतु जो सबके लिये करके दिखाये वह संत महापुरुष ही हो सकते हैं संत महापुरुषों खुद तो झुग्गी झोपड़ी कुटिया में तपस्या में लीन रहते हैं किंतु जगत कल्याण के लिए आम आदमी के कल्याण के लियें बड़े-बड़े चिकित्सालय धर्मस्थल कॉलेज शिक्षण संस्थान तथा अन्य सुविधाजनक जहां आम जनमानस सस्ती शिक्षा हासिल कर सके ऐसे संस्थानों की स्थापना कर रखी हैl

निशुल्क चिकित्सा हेतु चिकित्सालय संचालित कर रखे हैं तो यह सब त्याग मूर्ति संत ही कर सकते हैं गुरु साक्षात पार ब्रह्म होते हैं गुरु ही जीवन सफल करने की युक्ति दिखाते हैं और गुरु के पास ही मुक्ति प्राप्त करने की युक्ति है सदगुरु देव ही इस पृथ्वी पर भक्तों के तारण हर महंत शंकर शरण यति जी महाराज का त्याग और समर्पण भक्तों के लिये मार्गदर्शन है ऐसे परम तपस्वी साधक जीवन में बिरला ही मिल पाते हैl।

इस अवसर पर बोलते हुए थानापति धीरेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा कि सदगुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अवतरित होते हैं और भक्तों को धर्म-कर्म के माध्यम से सत्य का मार्ग दिखाते हैं lइस अवसर पर बोलते हुए श्री सीताराम जी ने कहा सदगुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर पावन गंगा की धार है जिसने उनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने वाले का जीवन धन्य हो गया मानव जीवन गुरु की शरण में जाने से ही सार्थक हो पता है ऐसे सतगुरु देव श्री महंत शंकर शरण जी महाराज को कोटि-कोटि वंदन कोटि-कोटि नमन इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द महाराज श्री महंत कमलपुरी महाराज महंत धीरेंद्र गिरी महाराज महंत कमलेशानन्द महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत मस्त गिरी महाराज गणपति तूफान गिरी महाराज महंत महाकाल गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *