हरिद्वार। कमल शर्मा/आज के दौर में जहां लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, वहीं शिवलोक कॉलोनी निवासी कक्षा 6 के छात्र अंश मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। शिवडेल स्कूल में पढ़ने वाले अंश पिछले कई दिनों से हर की पैड़ी क्षेत्र में रह रहे नेत्रहीन सूरदास की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
अंश न केवल नियमित रूप से सूरदास को भोजन करा रहे हैं, बल्कि पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ उनकी देखभाल भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि अंश यह सेवा बिना किसी स्वार्थ और दिखावे के कर रहे हैं।
परीक्षाओं के बाद मिली छुट्टियों का उपयोग जहां अधिकांश बच्चे खेल-कूद और आराम में बिताते हैं, वहीं अंश ने इस समय को गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया है। उनकी यह सोच और कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में अंश की यह सेवा भावना काबिले-तारीफ है और यह दूसरों के लिए भी एक मिसाल है। अंश ने साबित कर दिया कि सेवा करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि दिल में करुणा और इंसानियत होना जरूरी है।
नन्हे दिल में बड़ा इंसानियत का जज़्बा: कक्षा 6 के छात्र अंश बने जरूरतमंदों का सहारा
