ढंडेरा में हुए हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, तीन को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

कोतवाली रुड़की

ढंडेरा में हुए हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, तीन को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

दिनांक 22.8.2026 को वादी सुभाष चंद्र पुत्र स्वर्गीय गयासन निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके पुत्र की हत्या करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 378 /26 धारा 103 (1)109(1)BNS पंजीकृत कराया गया था। हत्या के तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये। उनका साथी प्रणव चौधरी को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से दिनांक 27. 8. 2026 को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विवरण आरोपित-
प्रणव चौधरी पुत्र प्रदीप चौधरी निवासी डिफेंस कॉलोनी निकट शिवालिक पब्लिक स्कूल ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-
१- प्र.नि. प्रदीप बिष्ट
२- अपर उ.नि. आषाढ़ सिंह
३- हेड कांस्टेबल रजत चौधरी
४- कांस्टेबल अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *