कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
भाजपा जिला कार्यालय पर आज विकसित भारत बजट 2026 पर चर्चा अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बजट 2026 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों और योजनाओं की जानकारी देना एवं उनके प्रभाव पर चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ रहीं। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि त्यागी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं रंजीता झा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रीमती चित्रा शर्मा द्वारा किया गया। महिला संवाद के दौरान वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बजट में महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और उन्होंने संवाद में सक्रिय सहभागिता की।
