हरिद्वार। मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी धाम से जुड़े श्रद्धालुओं में इन दिनों आस्था और उत्साह का विशेष वातावरण बना हुआ है। सोनार कोटी के अनन्य भक्त पंडित श्री सुनील ने मां की भक्ति और शक्ति का स्मरण करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मां की कृपा से भक्तों के भीतर अद्भुत साहस और आत्मबल का संचार होता है।
पंडित श्री सुनील ने कहा, “रक्त में भूचाल हो, सीने में उबाल हो — मां ऐसी शक्ति दें कि जीवन में कभी पीछे न हटूं, चाहे सामने कोई भी विभाग या कठिनाई क्यों न खड़ी हो। सहनशीलता कमजोरी नहीं होती, बल्कि यह हृदय में विराजमान मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी की शक्ति का ही स्वरूप है।”
उन्होंने कहा कि मां चामुंडा देवी की भक्ति मनुष्य को साहस, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मां के दरबार में आने वाला हर भक्त अपने भीतर नई ऊर्जा और विश्वास का अनुभव करता है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पंडित सुनील द्वारा व्यक्त किए गए ये विचार न केवल भक्ति का संदेश देते हैं, बल्कि समाज को अन्याय और विपरीत परिस्थितियों के सामने डटकर खड़े रहने की भी प्रेरणा देते हैं। मां के जयकारों के साथ भक्तों ने मंदिर परिसर में आस्था का वातावरण और भी भक्तिमय बना दिया l
“मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी की शक्ति से भक्तों में जोश: सोनार कोटी अनन्य भक्त पं. सुनील का प्रेरणादायक संदेश”
