हरिद्वार में शोरूम खुलने से अब स्थानीय उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा का लाभ: मुकेश गंभीर

ज्वालापुर में खुला Sujata Appliances का पहला शोरूम, अब हरिद्वार में मिलेंगे दमदार 900-वॉट उपकरण
हरिद्वार। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप अब शहरवासियों को भारत की अग्रणी और भरोसेमंद घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी Sujata Appliances के उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे। उत्तराखंड का पहला सुजाता घरेलू उपकरण शोरूम हरिद्वार में शुरू हो गया है। शोरूम के स्वामी श्री मुकेश गंभीर ने बताया कि सुजाता अपने उच्च गुणवत्ता वाले और शक्तिशाली जूसर, मिक्सर और ग्राइंडर के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।


साल 1978 से सक्रिय यह ब्रांड पिछले 40 से अधिक वर्षों से भारतीय रसोई में मजबूती, लंबी उम्र (Durability) और हाई-स्पीड 900-वॉट मोटर के लिए जाना जाता है। इसकी ताकतवर मोटर लगातार उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे यह घरेलू के साथ-साथ व्यावसायिक (Commercial) उपयोग के लिए भी बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
सुजाता के प्रमुख उत्पादों में Sujata Powermatic (जूसर), Sujata Dynamix, Sujata Supermix और Sujata Multimix शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी चिमनी, हॉब, कुकटॉप, पंखे, वॉटर हीटर, प्रेस आदि भी उपलब्ध करा रही है।
बताया जाता है कि सुजाता के मिक्सर-ग्राइंडर 10 वर्ष या उससे अधिक समय तक बिना किसी बड़ी खराबी के सुचारू रूप से चलते हैं। कम रखरखाव (Low Maintenance) और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण यह ब्रांड भारतीय बाज़ार में सबसे विश्वसनीय नामों में गिना जाता है।
कंपनी न केवल मजबूत और टिकाऊ उत्पाद उपलब्ध कराती है, बल्कि भरोसेमंद बिक्री के बाद की सेवा (After-Sales Support) के लिए भी जानी जाती है। हरिद्वार में शोरूम खुलने से अब स्थानीय उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा का लाभ सीधे अपने शहर में ही मिल सकेगा इस अवसर पर श्री मुकेश गंभीर ने हरिद्वारवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कि l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *