उत्तरकाशी के डॉ. चंद्र लाल भारती को राष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मान, क्षेत्र में हर्ष की लहर

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
देहरादून, 21 फरवरी 2026
Uttarakhand Jal Vidyut Limited के उज्ज्वल भवन, बलुपुर देहरादून में Institute for Social Reforms and Higher Education (नीति आयोग, भारत सरकार में पंजीकृत) द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल तथा कैंट विधायक सविता कपूर ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर संस्था ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 60 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। जनपद उत्तरकाशी के प्रख्यात समाजसेवी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. चंद्र लाल भारती को वर्ष 2026 के “ह्यूमन राइट्स एंड दलित उत्थान लीडरशिप राष्ट्रीय अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
डॉ. भारती वर्तमान में यूनाइटेड नेशन के ह्यूमन राइट्स संगठन से जुड़े सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा सामाजिक न्याय, मानवाधिकार संरक्षण और दलित उत्थान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें भारत सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यों के लिए दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. चंद्र लाल भारती को “भारत राष्ट्रीय श्री रत्न पुरस्कार 2026” से सम्मानित किए जाने की खबर से उत्तरकाशी एवं आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय लोगों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. भारती ने कहा कि “हर पुरस्कार समाज के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ा देता है। यह सम्मान मुझे समाज के कमजोर वर्गों के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *