हरिद्वार। विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रियव्रत ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इसके तहत पिंकी पौडवाल को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष तथा ऋतु जज़्ज्वल को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रियव्रत ने कहा कि संगठन समाज के वंचित एवं दलित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक न्याय के लिए चल रहे अभियानों को गति मिलेगी।
नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी पौडवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
वहीं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ऋतु जज़्ज्वल ने कहा कि विश्व दलित परिषद समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वह पूरी मेहनत से कार्य करेंगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर समाज हित में कार्य करेगा।
विश्व दलित परिषद प्रियव्रत ने हरिद्वार में किया संगठन का विस्तार, पिंकी पौडवाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा व ऋतु जज़्ज्वल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
