लालढांग में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा का हुआ शुभारंभ

लालढांग।लालढांग में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ द्वारा किया।गया।भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार लालढांग उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में 22 फरवरी को सफलतापूर्वक विलय कर दिया गया है।
सफल माइग्रेशन उपरांत सोमवार से शाखा में नियमित बैंकिंग कार्य सुचारु रूप से प्रारम्भ हो गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ ने कहा कि शाखा के सफल माइग्रेशन पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्राहकों को आश्वस्त किया कि बैंक की सभी सेवाएं निर्बाध एवं सुचारु रूप से संचालित होती रहेंगी। उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया कि किसी भी तकनीकी अथवा प्रक्रिया संबंधी परिवर्तन के दौरान धैर्य बनाए रखें।शाखा प्रबंधक शिखर कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, लालढांग शाखा सदैव अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट एवं भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक व्यवसाय से रोहित बडोला, नागेन्द्र पंवार एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *